गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : तीन की मौत, कई घायल

सहरसा : बिहार में सहरसा जिले के सिमरी-बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भटोनी टेकरा मोड़ के निकट सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गयी तथा चार अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि राष्ट्रीय उच्च संख्या 107 पर हुए इस हादसे में कार सवार तीन व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। कार में सवार बांका के न्यायिक पदाधिकारी प्रफुल्ल सिंह उर्फ बिट्टू सिंह भी घायल हुए हैं।

जबकि उनके पिता रंजीत कुमार सिंह (65 वर्ष) की मौत हो गई। मरने वाले में नारद कुमार सिंह (60 वर्ष) और सुमित कुमार सिंह (40 वर्ष) शामिल है। सूत्रों ने बताया कि कार में सवार सभी व्यक्ति मधेपुरा से एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपना घर सिमरी बख्तियारपुर सरडीहा लौट रहे थे। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *