गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : तीन की मौत, 12 से अधिक घायल

गोपालगंज : बिहार में गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र में रविवार को कंटेनर की चपेट में आने से तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी तथा 12 से अधिक लोग घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पुलिस लाइन से तीन बस पर सवार जिला बल के जवान चुनाव कराने के लिए सुपौल जा रहें थें।रास्ते में बरहिमा मोड़ के पास राष्ट्रीय उच्च्पथ संख्या 27 पर सभी लोग बस रोककर नाश्ता कर रहे थें,तभी तेज रफ्तार में आई कंटेनर ने पीछे से बस में टक्कर मार दी।
सूत्रों ने बताया कि इस दुर्घटना में तीन पुलिसकर्मी की मौत हो गयी तथा 12 से अधिक घायल हो गये। मृतकों की पहचान अशोक उरांव,पवन महतो और दिग्विजय के रूप में की गयी है। घायलों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *