गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना : तीन युवकों की मौत

छपरा : बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि सारण जिले के नगर थाना क्षेत्र के नेहरू चौक मुहल्ला के तीन युवक मुकुल कुमार,अमित कुमार और कुश कुमार मोटरसाईकिल पर सवार होकर मंगलवार की देर रात मुजफ्फरपुर जा रहें थे। इसी दौरान करजा थाना क्षेत्र के मड़वन मोड़ के समीप किसी अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाईकिल में टक्कर मार दी। इस घटना में मोटरसाईकिल सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि शवो को पोस्टमॉर्टम के लिये मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया। पोस्टमॉर्टम कराये जाने के बाद आज शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *