रायसेन : मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में सड़क दुर्घटना में आज दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सांची थाना में भोपाल विदिशा हाईवे काछीकाना खेड़ा ग्राम के पास ट्रक और सवारी ऑटो की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई है। एक गंभीर रूप से घायल है। मृतकों का नाम सामने नही आया है वह विदिशा जिले के रहने वाले थे। एसडीओपी पुलिस मोहन सरभन ने बताया कि सूचना मिलते ही सांची पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
