गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना : दो की मौत, 14 घायल

दरभंगा : बिहार में दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में गुरूवार की सुबह बोलेरो औऱ ऑटो रिक्शा की टक्कर दो लोगों की मौत हो गयी तथा 14 अन्य घायल हो गये। पुलिस उपाधीक्षक यातायात बिरजू पासवान ने यहां बताया कि दरभंगा-समस्तीपुर राजकीय उच्च पथ संख्या 50 पर औझोल चौक के समीप बोलेरो और ऑटो रिक्शा के बीच टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में ऑटो रिक्शा पर सवार दो लोगों की मौत हो गयी जबकि 14 लोग घायल हो गये। सभी घायलों को स्थानीय लोगो के सहयोग से दरभंगा मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है। घायलो में चार की स्थिति नाजुक बनी हुई है। पासवान ने बताया कि ऑटो रिक्शा पर सवार सभी लोग समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पुरूषोंत्तमपुर गांव से मजदूरी करने दरभंगा के तारसराय जा रहे थे। मृतकों में पुरूषोंत्तमपुर पकड़ी गांव निवासी बिष्णु सहनी एवं दशरथ सहनी शामिल हैं। शवों का पोस्टामॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *