गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : दो की मौत

सुपौल : बिहार में सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कार और मोटरसाइकिल के बीच हुयी टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि राष्ट्रीय उच्च्पथ संख्या 327 ए पर कुमारगंज हाई स्कूल के समीप कार और मोटरसाइकिल में टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार किशनपुर थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद अब्दुल कुदुस (48) और मोहम्मद आजाद (30) की मौके पर ही मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *