गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : दो लोगों की मौत

फगवाड़ा : पंजाब में फगवाड़ा जिले के गोराया में अट्टा नहर के निकट सोमवार रात एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और कुछ फासले तक मोटर साइकिल को घसीटते साथ ले गई। मोटरसाइकिल में आग लग गई और चालक और सहयात्री क्रमश: राजिंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह गोपी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक धरमप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और कार जब्त कर ली है। फिल्लौर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *