गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से लूट

भागलपुर : बिहार में भागलपुर जिले के नवगछिया थाना क्षेत्र के बस पड़ाव के पास कुछ अपराधियों ने आज दिनदहाड़े बैक ऑफ इंडिया की शाखा में डैकेती कर करीब आठ लाख रुपए लूट लिए।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि बैंक ऑफ इंडिया की नवगछिया शाखा में मंगलवार की दोपहर पांच की संख्या में आए अपराधियों ने सभी बैंक कर्मियों एवं ग्राहकों को हथियार का भय दिखाकर अपने कब्जे में लिया और करीब आठ लाख रुपए की राशि लूटकर भाग गए।
सूत्रों ने बताया कि इस दौरान लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने बैंक प्रबंधक की पिटाई कर दी। इधर मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस समूचे क्षेत्र की नाकेबंदी कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *