छपरा : बिहार में सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गुरूवार को अमेजन कंपनी के कार्यालय से 12 लाख रूपये लूट लिये तथा कंपनी के टीम लीडर रूपेश कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मोटरसाइिल पर सवार तीन अपराधियों ने अमेजन कंपनी के कार्यालय में धावा बोला। इसके बाद अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर कार्यालय के सभी कर्मचारियों को कब्जे में ले लिया और लूटपाट की कोशिश की।
विरोध करने पर अपराधियों ने कंपनी के टीम लीडर रुपेश कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया और 12 लाख रुपये लूटकर फरार हो गये। सूत्रों ने बताया कि घायल रूपेश कुमार को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिये पटना भेज दिया गया है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे है।
