मुंबई : दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर पड़ने से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया तीन पैसे बढ़कर 83.12 रुपये प्रति डॉलर हो गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 83.15 रुपये प्रति डॉलर रहा था। शुरूआती कारोबार में रुपया 83.15 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान आयातकों एवं बैंकरों की लिवाली के दबाव में 83.17 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। वहीं, बिकवाली होने से यह 83.12 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंचा और इसी स्तर पर बंद हुआ।
