मुंबई : शेयर बाजार में लगातार जारी तेजी के बीच आयातकों एवं बैंकरों की बिकवाली की बदौलत आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया पांच पैसे मजबूत होकर 83.28 रुपये प्रति डॉलर हो गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 83.33 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
शुरूआती कारोबार में रुपया तीन पैसे फिसलकर 83.36 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान लिवाली के दबाव में 83.40 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। वहीं, बिकवाली होने से यह 83.28 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंचा और अंत में इसी स्तर पर बंद हुआ।
रुपया पांच पैसे मजबूत
