गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सारण : नवविवाहिता की हत्या

छपरा : बिहार में सारण जिले के नगर थाना क्षेत्र के मौना मिश्र टोला मुहल्ले में आज ससुराल पक्ष के लोगों ने नवविवाहित की गले में फंदा लगाकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि इस मामले में मृतका गुंजा कुमारी (23) के मायके वाले ने नगर थाना पुलिस के समक्ष दिए गए आवेदन में कहा है कि लगभग 10 माह पूर्व गुंजा का विवाह मौना मिश्र टोला निवासी प्रिंस कुमार के साथ हुआ था। प्रिंस का अपनी भाभी से अवैध सम्बन्ध था, जिसका विरोध गुंजा किया करती थी। आवेदन के अनुसार, उसके पति और ससुराल वालों ने उसके गले में फांसी का फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी और घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *