गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सारण : बच्ची के साथ दुष्कर्म

छपरा : बिहार में सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र में एक अधेड़ के तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि पीड़ित बच्ची के दादा द्वारा पुलिस के समक्ष दिए गए बयान में कहा गया है कि गुरुवार देर शाम को वह अपने परिजनों के साथ घर के दरवाजे पर बैठे हुए थे और वहां उनकी तीन वर्षीय पौत्री खेल रही थी। इसी दौरान उनके पड़ोस का 40 वर्षीय व्यक्ति अशोक राम वहां पहुंचा और उनके पौत्री को खेलने के बहाने कुछ दूर अंधेरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

उनकी पौत्री जब रोने-चीखने लगी तो सभी लोग घटना स्थल पर पहुंचे और पौत्री को खून से लथपथ पाया। हालांकि दुष्कर्मी मौके से फरार हो गया। सूत्रों ने बताया कि परिजन बच्ची को इलाज के लिए दिघवारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी शुरू की ओर दुष्कर्मी अशोक राम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे चिकित्सकीय जांच के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *