छपरा : बिहार में सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र में आज सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि थाना क्षेत्र के अकबरपुर शिवाला गांव निवासी सुभाष कुमार मांझी की पत्नी उषा देवी (34) को विषैले सांप ने काट लिया। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन उसे लगातार तीन जगह पर झाड़ फूंक कराने के बाद स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
