छपरा : बिहार में सारण जिले के पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा कचहरी- थावे रेलखंड पर मशरक स्टेशन के समीप से गुरूवार को रेलवे लाइन पर एक महिला का शव बरामद किया गया है। राजकीय रेल पुलिस सूत्रों ने बताया कि मशरक स्टेशन के समीप स्थित हंसापीर रेलवे ढ़ाला के समीप से एक महिला का शव बरामद किया गया है। मृतक महिला की पहचान नहीं की जा सकी है। सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया है।सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
