गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सारण : युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की

छपरा : बिहार में सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगला ने बुधवार को यहां बताया कि इनई गांव निवासी छट्ठीलाल महतो के पुत्र विश्वजीत उर्फ लकड़ा ने दियारा क्षेत्र में गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया गया। पटना में इलाज के दौरान विश्वजीत की मौत हो गयी। आत्महत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *