गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सरपंच रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर : राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने झालावाड जिले की अकलेरा तहसील के सरडा ग्राम पंचायत के सरपंच राधेश्याम एवं उसके दलाल पुत्र को शुक्रवार को परिवादी से 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार गिरफ्तार किया।
ब्यूरो के सूत्रों के अनुसार परिवादी द्वारा शिकायत दी गयी कि ग्राम पंचायत सरड़ा के ग्राम पिरथीपुरा में नरेगा कार्यों की मस्टरोल पास करने की एवज में कमीशन के रूप में राधेश्याम सरपंच द्वारा उसके पुत्र रवि कुमार के माध्यम से 55 हजार रुपये रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है।
शिकायत का सत्यापन करने के बाद आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगराम मीणा के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन करते हुये आरोपी राधेश्याम सरपंच को उसके दलाल पुत्र रवि कुमार सहित परिवादी से 25 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *