गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रक से डोड़ा-चूरा बरामद, एक गिरफ्तार

कोटा : राजस्थान में कोटा जिले के सुकेत कस्बे से पुलिस ने गुरुवार को एक ट्रक से 1.19 करोड़ रुपये का अवैध डोड़ा चूरा बरामद बरामद कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर की जा रही सामान्य नाकाबंदी के दौरान जिले के सुकेत कस्बे में मुख्य बाजार में खड़े एक ट्रक की तलाशी ली तो उसमें से 40 कट्टो में भरकर नीचे छिपाकर रखा गया सात क्विंटल 95 किलो 100 ग्राम अवैध डोड़ा चूरा बरामद किया गया जिसकी बाजार में कीमत एक करोड़ 19 लाख 26 हजार 500 रुपये बतायी जाती है। पुलिस ने एनड़ीपीएस एक्ट के तहत ट्रक चालक सुभाष सिंह को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके साथ के एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *