गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आठ थानों के साथ एसडीएम ने मारा जेल में छापा

महज दाे सामान बरामद

बक्सर : शायद बक्सर जेल में हुइ छापेमारी पर ‘खाेदा पहाड़ निकली चुहिया’ बिल्कुल सटीक बैठती हैं। दरअसल कहते हैं बिहार के बक्सर केंद्रीय कारागार में औचक छापेमारी की गई। इसमें आठ थाना दौरान सभी वार्डों वार्ड की तलाशी ली गई। साथ ही कैदियों से भी पूछताछ की गई।
छापेमारी सुबह 4:35 बजे से 6:36 तक चली। छापेमारी अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र मिश्रा कर रहे थे। उनके साथएसडीपीओ गोरख राम, एएसडीएम कुमार, बीडीओ दीपचंद जोशी तथा आठ थानों की पुलिस इस अभियान में शामिल थी।
श्री मिश्रा ने रविवार को बताया कि सभी ने जेल के कैदी वार्डों को घेर कर वार्ड और परिसर का कोना-कोना खंगाला. इस दौरान जिलेट कंपनी का शेविंग रेजर और सीलिंग फैन का कंडेंसर बरामद होने की सूचना है।
इस बाबत मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह 4:35 बजे अचानक नगर, औद्योगिक, मुफस्सिल, एससी-एसटी, महिला, इटाढ़ी, राजपुर, सिमरी तथा नया भोजपुर थाने के पुलिस बल के साथ भारी संख्या में जेल पुलिस कर्मी जेल में पहुंच तलाशी अभियान में जुट गए। सुबह-सुबह छापेमारी किए जाने का उद्देश्य यह था कि किसी को भी संभालने का मौका ना मिले और यदि कोई आपत्तिजनक सामान बरामद हो तो उसके आधार पर कार्रवाई की जा सके। लेकिन जेल से जो भी दो सामान बरामद हुए हैं, उन्हें आपत्तिजनक वस्तुओं की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता. ऐसे में फिलहाल अनुमंडल पदाधिकारी ने कारा अधीक्षक राजीव कुमार, उपाधीक्षक त्रिभुवन सिंह समेत अन्य कारा कर्मियों को सख्त निगरानी रखने का निर्देश दिया और फिर वापस लौट गए इस कार्रवाई से कैदियों के बीच हड़कंप का माहौल कायम रहा।
अधिकारी कहते हैं,“यह औचक छापेमारी थी। इस तरह की कार्रवाई समय-समय पर की जाती रहती है ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना सामने आने की संभावना ना हो तथा कैदियों की गतिविधि पर करीब से जनी रखी जा सके।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *