गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवती का शव मिलने के बाद फैली सनसनी

भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में मंगलवार की सुबह एक युवती का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, कोटा रोड़ पर केंद्रीय विद्यालय के सामने लोगों ने सड़क से कुछ कदम की दूरी पर एक युवती का शव पड़ा देख इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र दायमा, भीमगंज थाना प्रभारी विक्रम सेवावत, एएसआई केसी खटीक मय जाब्ता मौके पर पहुंच गये। मौके पर झाडिय़ों के पास युवती का शव पड़ा मिला। उसके गले पर निशान मिले हैं। कुर्ता भी फटा है। ऐसे में प्रथम दृष्टया पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है। मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया है।
पुलिस का कहना है कि युवती 25 से 30 साल की है। वह जींस और कुर्ता पहने है। उसके दांयें हाथ पर कन्या गुदा है। साथ ही एक पर्स भी मिला है। पुलिस ने बताया कि हत्या लूट या चोरी के इरादे से नहीं की गई। क्यूंकि महिला के कान एवं पैरों में पहने गहने और पर्स सुरक्षित मिला है। फिल्हाल पुलिस मामले की जांच कर मृतका की पहचान के प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *