गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छत्तीस लाख रुपए के अवैध मादक पदार्थ के साथ सात आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर : मध्यप्रदेश के ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र से आज पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई में छत्तीस लाख रुपए कीमत के अवैध मादक पदार्थ के साथ सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार अपराध शाखा पुलिस और मुरार पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई में मुरार थाना क्षेत्र के गौशाला रोड़ लाल टिपारा के समीप से सात संदिग्धाें को पकडा। इनमें 06 पुरूष और 01 महिला शामिल है। संदिग्धों से पूछताछ करने पर संदिग्ध एक महिला और चार पुरूषों ने स्वयं को जिला दतिया का निवासी होना बताया एवं एक संदिग्ध ने स्वयं को गोरमी जिला भिण्ड तथा दूसरे संदिग्ध ने स्वयं को रमटापुरा ग्वालियर का निवासी होना बताया।
पकड़े गये संदिग्धों की तलाशी में उनके पास से अवैध मादक पदार्थ और हथियार बरामद किए गए। संदिग्धों से अवैध मादक पदार्थ के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होने उसका नाम ‘एमडीएमए’ बताया। सातों तस्करों से पुलिस टीम द्वारा कुल 720 ग्राम ‘एमडीएमए’ मादक पदार्थ कीमती लगभग 36 लाख रूपये और एक 315 बोर का देशी कट्टा मय 06 राउण्ड, 32 बोर का एक देशी कट्टा मय एक राउण्ड तथा दो मोटर सायकिल जप्त की हैं।
पकड़े गये सभी तस्करों से अवैध मादक पदार्थ के संबंध में पूछताछ की गई तो उन्होने बताया कि वह पहाड़ी चुंगी, चिरगांव जिला झांसी (उप्र) निवासी ड्रग माफिया से उक्त मादक पदार्थ बिक्री के लिए लेकर आते थे। पकड़े गये अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ थाना मुरार में एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्व किया जाकर उन्हे विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *