गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

थानाध्यक्ष रिश्वत लेते गिरफ्तार

औरंगाबाद : बिहार राज्य सर्तकता अन्वेषण ब्यूरो ने गुरूवार को औरंगाबाद जिले के उपहारा थाना के थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता को 20 हजार रूपये रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार कर लिया । निगरानी विभाग के सूत्रों ने यहां बताया कि थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता थाना परिसर में हमीदनगर के एक व्यक्ति से 20 हजार रूपये रिश्वत ले रहा था तभी उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों ने बताया कि निगरानी की टीम गिरफ्तार थानाध्यक्ष को पटना ले गयी है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *