सुपौल : बिहार में सुपौल जिले के रतनपुरा थाना क्षेत्र के पिपराही गांव में रविवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने सुप्तावस्था एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि 55 वर्षीय मोहन पंडित अपने घर के दरवाजे पर सोया हुआ था। रात के करीब दो बजे अपराधियों ने उनकी हत्या गोली मारकर कर दी और भाग निकले। सूत्रों ने बताया कि जिस समय यह घटना हुई उस समय बिजली की रोशनी गांव में नहीं थी । इसलिए गोली की आवाज पर भागते हुए अपराधियों की किसी ने पहचान नहीं सके। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है । मामले की जांच की जा रही है।
