गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

छपरा : बिहार में सारण जिले के सहाजीतपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सिसई गांव निवासी मनोज कुमार ठाकुर (48) अपने घर के बरामदे में सो रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। पुलिस मृतक के परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *