गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

50 किलोग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

हाजीपुर : बिहार में वैशाली जिले के विदुपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने 50 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि रविवार की देर रात मोहनपुर गांव एक समीप बाइक सवार तस्कर को 50 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजा की कीमत करीब दो लाख रूपये है।
सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर की पहचान विपिन कुमार के रूप में की गयी है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *