गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

संपत्ति विवाद में पुत्र ने पिता की हत्या की

सुपौल : बिहार के सुपौल जिले के छातापुर थाना क्षेत्र के ग्वालपाड़ा गांव के वार्ड संख्या चार में मंगलवार को एक पुत्र ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि करीब 62 वर्षीय वशिष्ठ मेहता अपने पड़ोसी के यहां से दूध लेकर घर वापस हो रहा था । इस क्रम में उसके पुत्र अजय मेहता ने उनपर धारदार हथियार से कई वार किए जिससे वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । इस घटना के बाद आरोपी स्थानीय मुखिया के यहां जाकर आत्मसमर्पण कर दिया ।
इस बीच मामले की जानकारी पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी अजय मेहता को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि संपत्ति को लेकर पिता – पुत्र के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *