गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आयकर विभाग द्वारा सोनू सूद पर टैक्स चोरी के आरोप

sonu sood indian bollywood actor

कोरोना महामारी में जरुरतमंदो के मसीहा बने सोनू सूद की मुश्किलें बढ़ती जा रही है, गौरतलब है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के द्वारा पिछले दो दिनों से सोनू सूद के कई ठिकानों पर छापेमारी चल रही है, अब केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने मीडिया में आकर इस कार्यवाही  से संबंधित जानकारी दी है जिसमे यह कहा गया है कि सोनू सूद ने फर्जी तरीके से करोड़ो की रकम जुटाई है जिसके सबूत भी मिले है. सीबीडीटी के अधिकारियों ने कहा कि सर्वे के दौरान यह जानकारी प्राप्त हुई कि सोनू सूद ने 20 करोड़ से ज्यादा की रकम के लेन देन के लिए कर प्रक्रिया में कई तरह की गड़बड़िया की है, ऋण के रूप में कई फर्जी संस्थाओं से गैरकानूनी रूप से धन जुटाया है. इसके अलावा क्राउडफंडिंग के माध्यम से विदेशों से भी 2 करोड़ रूपये जुटाए जाने के सबूत मिले है.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *