गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ऊर्जा साक्षरता अभियान में राज्य स्तरीय सेवा पखवाड़ा शुरू

भोपाल : मध्यप्रदेश में ऊर्जा के प्रति आमजन को साक्षर करने राज्य शासन द्वारा आज से ऊर्जा साक्षरता अभियान आरंभ किया गया है। अभियान में समाज के सभी वर्गों और जन साधारण को ऊर्जा एवं उसकी खपत के संबंध में जागरूक कर महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी जा रही है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार आगामी 31 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े में सभी वर्गों को ऊर्जा साक्षरता अभियान से जोड़ने की विशेष पहल की गई है। सेवा पखवाड़े के पहले दिन सभी जिलों में विभिन्न कार्यक्रम किये गये, जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं, जन-प्रतिनिधियों, प्रशासकीय अधिकारियों की उपस्थिति में ऊर्जा साक्षरता के कार्यक्रम आयोजित किये गये। भोपाल के सुभाष एक्सिलेंस स्कूल के ओडिटोरियम में ऊर्जा विकास निगम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को ऊर्जा बचत की शपथ दिलायी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *