गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

थाने में वृद्ध की मौत के मामले में थानाध्यक्ष निलंबित

बक्सर : बिहार में बक्सर जिले के कोरान सराय थाना में एक वृद्ध के कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में थानाध्यक्ष जुनैद आलम को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि 15 अक्टूबर को कोपवां गांव निवासी यमुना सिंह एवं लालधारी सिंह के घर के बच्चों से अनुसूचित बस्ती के निवासी बिट्टू पासवान के घर के बच्चों का झगड़ा हुआ था।

उसी दिन देर शाम को दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला किया। इस मामले में यमुना सिंह समेत अन्य लोगों को आरोपित बनाते हुए उनके विरुद्ध अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस विवाद में पुलिस ने यमुना सिंह गिरफ्तार किया, जहां उसकी मौत हो गयी।
सूत्रों ने बताया कि आक्रोशित परिजनों ने यमुना सिंह की थाने में पीट-पीटकर पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सड़क जाम की सूचना पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल प्रभाव से थानाध्यक्ष जुनैद आलम को निलंबित कर दिया। साथ ही मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद यह बात स्पष्ट हो जाएगी कि मृत्यु का कारण क्या रहा है। पुलिस थाने के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *