गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लोकतंत्र को बचाने के लिए अंतिम दम तक संघर्ष

भागलपुर : तेजस्वी यादव ने आज कहा कि देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन अंतिम दम तक संघर्ष करेगा और इसके लिए सबों को एकजुट होने की जरुरत है। यादव ने जिले के कहलगांव और सुल्तानगंज में मंगलवार को गठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार संविधान और लोकतंत्र को समाप्त करने में लगी हुई है। यदि ऐसा हुआ तो देश का अस्तित्व मिट जाएगा।

लेकिन हमलोग (इंडिया गठबंधन) इसके खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। देश में गंगा – यमुना की तहजीब और डॉ. अम्बेडकर के विचारधारा को बचाने के लिए भाजपा को देश से भगाना होगा। इसके लिए हर व्यक्ति घर से निकल कर भाजपा के खिलाफ वोट दें। ताकि राजग के गलत मंसूबे पूरे नहीं हो।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने विगत दस साल से सिर्फ झूठ बोलने का काम किया है। आज इस चुनाव में वे हिन्दू-मुस्लिम और मंदिर-मस्जिद करते हैं। आज मंहगाई, गरीबी, रोजगार जैसे ज्वलंत मुद्दों को गौण कर दिया गया है। जनता सब समझ चुकी है और चुनाव में राजग को अवश्य मजा चखाएंगी। यह चुनाव देश के दो विचारधाराओं का चुनाव है। हमलोग (इंडिया गठबंधन) की धारा इस देश को जोड़ना चाहती है। जबकि राजग की धारा देश को तोड़ना चाहती है। अब फैसला जनता को करना है कि देश का अस्तित्व कायम रखना है या नहीं। इसलिए यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण हो गया है।
श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का वक्तव्य केवल झूठ का पुलिंदा बनकर रह गया है। इसी राह पर मेरे चाचा नीतीश जी भी चल पड़े हैं। पिछले सत्रह महीने के दौरान मैंने हजारों युवाओं को नौकरी देने का काम किया और विकास कार्यों में तेजी लाई। लेकिन वे (नीतीश चाचा) इसका क्रेडिट लेने में लगे हुए हैं। सभा को पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, वरिष्ठ राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी एवं कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *