गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पूर्वी चंपारण में छात्र का शव बरामद

मोतिहारी : बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरूवार को गन्ने के खेत से एक छात्र का शव बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर बलवा मन के समीप नहर किनारे गन्ना के खेत से एक किशोर का शव बरामद किया गया है।

मृतक की पहचान चकनिया गांव निवासी आकाश कुमार के रुप में की गयी है। आकाश की गला रेतकर हत्या की गयी है। वह दसवीं का छात्र था। सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *