गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सब इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार

नवादा : बिहार राज्य सतर्कता अन्वेषण ब्यूरो ने नवादा नगर थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर लाल बाबू को एक लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। ब्यूरो सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि पुलिसकर्मी लाल बाबू के द्वारा एक व्यक्ति से एक मुकदमा में कार्रवाई के लिए एक लाख रुपए रिश्वत की मांग की गई थी। परिवादी ने इसकी सूचना निगरानी को दी थी। सूत्रों ने बताया कि निगरानी की टीम नेइ मामले का सत्यापन करने के बाद नगर थाना परिसर स्थित आवास से वर्दी में तैनात एसआई लालबाबू को एक लाख रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार पुलिसकर्मी से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद लाल बाबू को ब्यूरो की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *