सुपौल : बिहार में सुपौल जिले के करजाईन थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक शैशव यादव ने मंगलवार को यहां बताया कि सूचना के आधार पर सोमवार की देर रात सीतापुर गांव निवासी धीरज कुमार के घर छापेमारी की गयी। इस दौरान मौके से 1050 बोतल विदेशी शराब बरामद की गयी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि धीरज कुमार पर उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।
