छपरा : बिहार में सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक तांत्रिक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि शनिवार की रात दो लोग अंजनी गांव निवासी गन्नी साह (65) के घर पहुंचे। दोनों लोगो ने गन्नी साह को घर से बाहर बुलाया और गोली मारकर उसे घायल कर दिया। सूत्रों ने बताया कि घायल गन्नी साह को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक गन्नी साह तांत्रिक का काम करता था। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया। पोस्टमॉर्टम कराये जाने के बाद आज शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
