कपिल शर्मा
नांगल चौधरी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में निपुण हरियाणा के अंतर्गत चल रहे एफएनएल (FNL) ट्रेनिंग कैंप में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के दिशा निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में हिंदी गणित व अंग्रेजी भाषा के विभिन्न रणनीतियों पर गहन चिंतन सहित प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर का सफल संचालन राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य विकास जयदीप की अध्यक्षता में किया गया।
प्राचार्य विकास जयदीप ने गौरवशाली भारत से विशेष वार्तालाप में बताया कि, प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से बुनियादी साक्षरता एवं संस्था ज्ञान कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति के लिए विभिन्न गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण कर एवं सांझा समझ विकसित की गई जेबीटी (JBT) एवं एचटी (HT) जिले के स्कूलों में जाकर बच्चों को अकादमी के सहयोग प्रदान करते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि, इस प्रशिक्षण के उपरांत बुनियादी साक्षरता एवं संस्था ज्ञान के कार्यक्रम को और अधिक जीवंतता के साथ संचालित करने में अपना अकादमिक सहयोग कक्षा तक पहुंचेगा।

कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक स्वरूप जेबीटी अध्यापक मनमोहन, अध्यापक इंद्रजीत, अध्यापक जितेंद्र और एबीआरसी भूपेंद्र कुमार ने प्रशिक्षण के दौरान अपनी भूमिका का निर्वहन किया। सीनियर डायट प्रवक्ता राजेश दुआ व जिला कोऑर्डिनेटर प्रवक्ता डायरेक्ट विक्रम सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का पर्यवेक्षण किया व अनेक सुझाव दिए। इस कड़ी में प्रतिभागियों द्वारा ग्रुप बनाकर मौखिक भाषा के विभिन्न चरणों पर अपनी प्रस्तुतियाँ दी गई साथ ही गणित विषय की विभिन्न कक्षाओं को पढ़ाने के लिए पाठ योजना आधारित शिक्षण पर बल दिया गया।
इस एफएनएल मिशन में प्राथमिक स्तर पर भाषा शिक्षण उपलक्ष्य विशेष रूप से अंग्रेजी भाषा शिक्षण के लिए गतिविधि आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया गया। स्कूल के प्राचार्य विकास जयदीप ने प्रत्येक प्रशिक्षण शिविर से चुने हुए ग्राम कोजिंन्दा से जीपीएस (GPS) महेश कुमार गुप्ता और ग्राम नियामतपुर से जीजीपीएस (GGPS) प्रवीण कुमार को श्रेष्ठ प्रशिक्षकुु पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य विकास जयदीप द्वारा पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर समापन के दौरान सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए साथ ही प्राचार्य ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में संबोधित करते हुए सभी प्रतिभागियों से प्रशिक्षण के दौरान सिखाई गई कलाओं को कक्षा तक पहुंचाने के लिए आव्हान किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एबीआरसी राजेंद्र, सुरेंद्र कुमार, ज्योति कुमारी और तकनीकी सहायता हेतु अध्यापक राजेंद्र द्वारा विशेष सहयोग रहा और प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रशिक्षकु एवं स्कूल स्टाॅफ़ उपस्थित रहे।

