गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

टेक महिंद्रा का मुनाफा 41 प्रतिशत घटा

मुंबई : सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी टेक महिंद्रा ने 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही में 661 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के शुद्ध लाभ की तुलना में 41 प्रतिशत कम है।
कंपनी ने निदेशक मंडल की बैठक के बाद जारी अपने विततीय लेखाजोखा में कहा कि दूरसंचार, संचार, मीडिया और मनोरंजन सहित प्रमुख क्षेत्रों में जारी मंदी के कारण मुनाफे पर दबाव बना है। वित्त वर्ष 2023-24 की अंतिम तिमाही में कंपनी का सकल राजस्व 6.2 प्रतिशत घटकर 12,871 करोड़ रुपये रहा।
उसने कहा कि वित्त वर्ष में राजस्व 51,996 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 2.4 प्रतिशत कम हुआ और शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 51.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,358 करोड़ रुपये रहा। बोर्ड ने पांच रुपये के शेयर पर 28 रुपये प्रति शेयर अंतिम लाभांश की सिफारिश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *