छपरा : बिहार में सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में सांप के डसने से एक किशोरी की मौत हो गयी । पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि बड़वाघाट, छपिया गांव निवासी बलिराम साह की पुत्री अंजली कुमारी (12) अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अंजली को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकोेें ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है।
