गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

प्रशासन उपद्रवियों पर कर रहा है कार्रवाई

राजगीर : बिहार में नालंदा जिले के बिहारशरीफ में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद जिला प्रशासन उपद्रवियों को चिन्हित कर कार्रवाई कर रहा है। नालंदा के जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने शनिवार को बताया कि इस मामले में हर स्तर पर जांच की जा रही है। असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक स्तर पर चूक हुई है तो उनको भी दंडित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी तक 27 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। जिला प्रशासन के द्वारा सीसीटीवी, ड्रोन कैमरा में उपद्रव फैलाने वाले को चिन्हित किया जा रहा है। झड़प में घायल हुए लोगों की स्थिति चिंताजनक नहीं है, सभी का समुचित इलाज चल रहा है।
पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि जुलूस में शामिल उपद्रवियों एवं आयोजक को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में आठ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, जिला प्रशासन द्वारा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसका नेतृत्व जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने किया। उन्होंने शहरवासियों को शांति एवं सद्भाव का माहौल कायम रखने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *