गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से रामराज्य का सपना होगा साकार

मुरैना : नरेंद्र सिंह तोमर ने आज कहा कि अयोध्या रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से राम राज्य का सपना साकार होगा। तोमर जिले के दिमनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दत्तहरा, खडीहाहार और सिहोनिया में आयोजित हिन्दू नववर्ष समरसता मिलन समारोहों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण को बीते 500 सालों से संघर्ष चल रहा था। देश की जनता ने आशीर्वाद देकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूती दी तो सदियों पुराना संघर्ष समाप्त हुआ और अयोध्या में प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा और मंदिर का निर्माण हुआ। प्रभु श्रीराम के मंदिर का निर्माण भारत में राम राज्य की स्थापना के सपने को साकार करने वाला साबित होगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि दृढ़ निश्चय वाली मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा-370 को हटाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सनातन धर्म को बढ़ावा देने और उसके विस्तार के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। राम मंदिर का निर्माण होने के बाद अब जल्द ही मथुरा में कृष्ण जन्म भूमि के विवाद का भी निपटारा हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उज्जवला, लाड़ली बहना योजनाओं से महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया जा रहा है। सम्मान निधि योजना के माध्यम से देश के अन्नदाताओं को सम्मान देने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *