सीवान : नीतीश कुमार ने आज कहा कि राज्य में मदरसा की स्थिति सुधारने एवं उसे आगे बढ़ाने के लिए उनकी सरकार ने काफी काम किये हैं। कुमार ने रविवार को ‘समाधान यात्रा’ के चौथे दिन सीवान जिले में अलग-अलग विभागों के तहत चल रही विकास योजनाओं का जायजा लेने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि यात्रा के दौरान वह अलग-अलग जगहों पर जाकर देख रहे हैं कि सरकार द्वारा जो योजनाएं चलाई जा रही हैं उसकी प्रगति क्या है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा और क्या करना जरूरी है, उसे भी देखना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले मदरसे के शिक्षकों को तनख्वाह नहीं मिलती थी। मदरसा की स्थिति सुधारने और उसे आगे बढ़ाने के लिए उनकी सरकार ने काफी काम किया है। मदरसे में भी हमने जाकर देखा है, यहां बेहतर ढंग से पढ़ाई हो रही है। अब मदरसों में विज्ञान की भी पढ़ाई हो रही है। ये लोग मदरसा का विस्तार करना चाहते हैं, हमलोग यह काम भी करवा देंगे। हमने मदरसे में पढ़ाई और हॉस्टल की सुविधा को लेकर जरूरी निर्देश दिये हैं। डिग्री कॉलेज के लिए भी हमने कह दिया है कि इसे भी किया जायेगा।
मदरसा की स्थिति सुधारने के लिए सरकार ने किए काफी काम
