गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राज्य सरकार नया फैमिली कार्ड जारी कर रोजगार के अवसर प्रदान करेगी

फर्रुखाबाद : योगी आदित्यनाथ ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार नया फैमिली पहचान कार्ड जारी करके परिवार को रोजगार के अवसर प्रदान करेगी। योगी ने बुधवार को फर्रुखाबाद जिले के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैदान में 288.25 करोड़ रुपए की 102 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के बाद कहा कि प्रदेश के गरीबों को पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा, इसके साथ ही पांच करोड़ आयुष्मान कार्ड जारी किए गए तथा पांच करोड़ और नए कार्ड जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार एक नया फैमिली कार्ड जारी करेगी, इस कार्ड के माध्यम से आवास विहीन को आवास, शौचालय, राशन कार्ड, पेंशन आदि सुविधाओं के साथ ही परिवार में एक सदस्य को रोजगार अवसर प्रदान करने का भी कार्य किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश आयेगा। एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 40 लाख करोड़ निवेश के प्रस्ताव पर पहले चरण में 10.30 लाख करोड़ का शिलान्यास फरवरी में किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में इतने बड़े पैमाने पर निवेश होते ही 35 लाख लोगों को नौकरियां तत्काल उपलब्ध होंगी और 40 लाख करोड़ के बड़े निवेश पर प्रदेश में एक करोड़ 10 लाख लोगों को नौकरी मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नौजवानों को नौकरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा वल्कि बाहर के लोग नौकरी के लिए उत्तर प्रदेश आएंगे।
योगी ने बताया कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य था आज डबल इंजन की सरकार में प्रदेश दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था शक्ति के रूप में उभरा है, प्रदेश की 25 करोड़ जनता को आज खुशीहाली तथा सभी सुविधाएं मिल रही है, हम सभी देशवासी संकल्प ले कि विकसित फर्रुखाबाद, विकसित उत्तर प्रदेश हो तो देश को कोई भी विकसित भारत होने से नहीं रोक सकता, इसके लिए 2024 में देश में फिर से मोदी सरकार लाना होगा।
मुख्यमंत्री ने अयोध्या में भव्य मंदिर में रामलला विराजमान के दर्शन फर्रुखाबाद के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए जाने पर खुशी जताते हुए कहा कि आपके एक फैसले से ही रामलाल के समाधान होने पर ही भव्य मंदिर बना है। उन्होंने कहा कि सरकार एक ओर गंगा एक्सप्रेस को फर्रुखाबाद लाने के लिए, सुरक्षा कवच की गारंटी तथा आपके उज्जवल भविष्य को सुनहरा अवसर प्रदान करने के प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद में 288.25 करोड़ रुपए का विकास होली का उपहार है। श्री योगी ने कहा, “मैं गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करने फिर आऊंगा।” उन्होंने कहा कि एक बार, फिर मोदी सरकार, यही संकल्प हमें लेना चाहिए। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सांसद मुकेश राजपूत को पिछली बार से ज्यादा मतों से जीतकर संसद में भेजने की अपील करते हुए भारत माता की जय, जय श्री राम, जय श्री राम का उद्घोष किया।
इस अवसर पर भाजपा सांसद एवं वर्तमान भाजपा लोकसभा प्रत्याशी मुकेश राजपूत, उत्तर प्रदेश के उच्चशिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, विधायक सुनील दत्त द्विवेदी, विधायक सुशील शाक्य विधायक अपना दल डॉ सुरभि, एमएलसी प्रायांशु द्विवेदी, जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता, जिले एवं मंडल के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी गणों मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *