गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोदी के दृष्टिकोण का जादुई करिश्मा है यह बजट

नई दिल्ली : धर्मेन्द्र प्रधान ने गुरुवार को पेश किये गये अंतरिम बजट को विकसित भारत की सीढ़ी बताते कहा कि इसमें देश के सर्वांगीण और सर्वस्पर्शी विकास का ध्यान रखा गया है। प्रधान ने कहा कि बजट में अनुसंधान को प्रोत्साहन देने के लिये एक लाख करोड़ रुपये के विशेष कोष की घोषणा की गयी है जिसके माध्यम से कंपनियों को अनुसंधान एवं विकास के काम के लिए शून्य ,बहुत सूक्ष्म ब्याज पर दीर्धकालिक कर्ज सहायता दी जाएगी।
उन्होंने कहा, ‘ बजट प्रावधानों से रोजगार सृजित होंगे और इससे नौजवान और नयी पीढ़ी लाभान्वित होगी….कुल मिलाकर बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण का जादुई करिश्मा है।” केन्द्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरण रिजिजू ने संसद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में बजट को बेहतरीन करार देते हुये कहा कि इसमें सभी क्षेत्रों के लिये कुछ न कुछ करने का उल्लेख किया गया है। उन्होंने कहा कि यह शानदार बजट है। सरकार के प्रयासों से अब रिकॉर्ड वस्तु एवं सेवा कर संग्रह किया जा रहा है।
केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि बजट से विकास के नये कीर्तिमान बनेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने गुरुवार को 2024-25 के पेश अंतरिम बजट को विकसित भारत का स्पष्ट रोडमैप करार दिया है। संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि बजट में आगामी आम चुनावों को ध्यान में नहीं बल्कि इसमें देश और गरीबों के कल्याण को ध्यान में रखा गया है। उन्होंने कहा कि श्रीमती सीतारमण ने बजट पेश करते हुये विकास और वित्तीय सुरक्षा को ध्यान में रखा है।
केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बजट को हर वर्ग के सपने पूरे होने की गारंटी देने वाला करार देते हुये कहा कि इसमें वोट की राजनीति नहीं की गयी है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी है। श्री मोदी पर देश भरोसा करता है।केंद्रीय इलेक्ट्राॅनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने श्रीमती सीतारमण ने बेहतरीन ढंग से इस अंतरिम बजट में सरकार के कार्यों और विगत करीब एक दशक की उपलब्धियों का सार प्रस्तुत किया है।
उन्होंने कहा कि करीब एक दशक में प्रौद्योगिकी की मदद से ढांचागत बदलाव के साथ देश के विकास की एक मजबूत नींव तैयार की गयी है। भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से विकास करने वाली अर्थव्यवस्था में शुमार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *