गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सत्ता की चाह में देश को तोड़ने वाले निकाल रहे हैं भारत जोड़ो यात्रा: शिवराज

शहड़ोल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर निशाना साधते हुए आज कहा कि सत्ता की चाह में देश को तोड़ने का काम करने वाले आज भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं।
श्री चौहान ने शहड़ोल और उमरिया जिले के पाली में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। इसी कांग्रेस ने वर्ष 1947 में सत्ता की चाह में भारत को तोड़ने का काम किया था। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है और दूसरी तरफ पूरे भारत में कांग्रेस को लोग छोड़ छोड़कर भाग रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस तोड़ती है, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जोड़ती है। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस से पूछना चाहते हैं कि गरीबों ने तुम्हारों क्या बिगाड़ा था, जो संबल योजना बंद कर दी। गर्भवती बहनों को 16 हजार रुपये मिलने बंद हो गये, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की फीस रोककर कांग्रेस ने पढ़ाई बंद करने का पाप किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *