गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दरभंगा में तीन बच्चों की डूबकर मौत

दरभंगा : बिहार में दरभंगा जिले के मनीगाछी थाना क्षेत्र में शनिवार को नहाने के दौरान पोखरा में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नजरा-मोहम्मदा गांव में रेलवे गुमटी के निकट जेसीबी से खोदे गए पान से भरे गड्ढे में आज सुबह बच्चे स्नान कर रहे थे। गहरे पानी होने के कारण उसमें बच्चे डूब गये। ग्रामीणों ने तीनों को बाहर निकाला, जिसमें दो बच्चों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और एक बच्चे की मौत मनीगाछी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान हो गयी।
सूत्रों ने बताया कि मृतकों में नारायणपुर गांव निवासी मो.अशरफ अली का दो पुत्र सनाउल्लाह (11) एवं इबादुल्लाह (12) और मो.अंजर अली का पुत्र अलरकीब (14) शामिल है।शवों को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल (डीएमसीएच)भेजा गया। पोस्टमॉर्टम कराये जाने के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *