सुपौल : बिहार में सुपौल जिले के निर्मली थाना क्षेत्र के निर्मली नगर पंचायत के अन्तर्गत वार्ड संख्या 12 स्थित तिलयुगा नदी में शुक्रवार को तीन बच्चों की डूबकर मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि विद्यालय से अपने घर वापस हो रहे तीन बच्चे क्रमशः हर्ष कुमार (14 वर्ष), सेतू कुमार (13 वर्ष) एवं अमन कुमार (14 पर्ष) तिलयुगा नदी में स्नान करने गए। इस दौरान वे सभी नदी के गहरे पानी में डूबने लगे ।
डूबते बच्चों को कुछ लोगों ने बचाने का प्रयास भी किया लेकिन वे सफल नहीं हो सके। घटना की जानकारी मिलने पर निर्मली के अंचल अधिकारी वहां पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सभी बच्चे की लाश को बाहर निकलवाया गया । पुलिस ने बताया कि डाक्टर परीक्षण में भी इन बच्चों को मृत घोषित किया गया। तीनों ही बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है ।
