छपरा : बिहार में सारण जिले के नयागांव थाना क्षेत्र से तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगला ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र के डुमरी रेलवे क्रासिंग के समीप कुछ अपराधी अपराध को अंजाम देने के नीयत से जमे हुए हैं। इस सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने थाना क्षेत्र के डुमरी बुजुर्ग गांव निवासी रौशन कुमार, अमरनाथ कुमार महतो और राजेश कुमार सिंह उर्फ भोला को देशी कट्टा, कुछ कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। डाॅ. मंगला ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया है।
