गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नक्सली गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

भभुआ : बिहार के कैमूर जिले में नक्सली गिरोह के लिए सक्रिय तीन अपराधकर्मियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि 31 जुलाई 2023 को जिले के भगवानपुर पुलिस द्वारा अपराधी संजय कुमार साहनी को गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान उसके सहयोगी प्रकाश कुमार उर्फ रोहित राय फरार हो गया था जिसे औरंगाबाद जिले के गोह थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

निकटवर्ती औरंगाबाद जिला पुलिस द्वारा इसी क्रम मेअपराधी प्रकाश कुमार उर्फ रोहित राय को गिरफ्तार किया गया तथा उसके पास से हथियार एवं गोली बरामद किया गया । शर्मा ने बताया कि सघन पूछ-ताछ के क्रम में अपराधी ने स्वीकार किया था कि वह नक्सली संगठन से जुड़ा है तथा कैमूर के पर्वतीय वन क्षेत्र में नक्सली संगठन को सुदृढ़ करने का कार्य कर रहे है। गिरफ्तार अपराधी प्रकाश कुमार उर्फ रोहित राय से पूछ-ताछ के क्रम मे उसके निशानदेही के आधार पर अधौरा थानान्तर्गत बरडीहां गांव मे छापेमारी कर विजय शंकर सिंह के घर से मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया तथा एक रायफल,अर्द्धनिर्मित देशी कट्टा, पिस्टल और शस्त्र निर्माण की अनेकों आपत्तिजनक सामग्रियां नक्सली पोस्टर, पम्प रसीद समेत अनेक सामानों को बरामद किया गया।
अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में विजय ने यह स्वीकार किया कि वह नक्सली संगठन के लिए हथियार बनाने का कार्य करता रहा है। साथ ही विनोद शंकर तथा प्रकाश कुमार उर्फ रोहित राय के द्वारा ही बहुत से हथियार बनवाये जाते रहे हैं। इस दौरान भारी मात्रा में बरामद सामानों जब्त कर लिया है और मौके पर से विजय शंकर सिंह,रामसूरत सिंह तथा अयोध्या सिंह गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *