गया : बिहार में गया जिल के रामपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक टोटो चालक को गोली मारने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गया के वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने गुरूवार को यहां बताया कि 25 दिसम्बर को रामपुर थाना क्षेत्र के एपी कॉलनी क़ब्रिस्तान के समीप एक टोटो चालक को अपराधियों ने गोली मार दी थी। इस मामले में शामिल तीन अपराधियों को गया कॉलेज खेल परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से एक देशी पिस्तौल, तीन कारतूस, मोबाईल फोन और 66 हज़ार रुपये बरामद किए गये हैं। भारती ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में विकास कुमार ,शुभम कुमार और एक नाबालिग युवक शामिल है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
