गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बालिका गृह से फरार तीन बच्ची बरामद

छपरा : बिहार में सारण जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित बालिका गृह से फरार तीन बच्चियां को बुधवार को बरामद कर लिया गया है। बालिका गृह की अधीक्षक फराह खातून ने यहां बताया कि मंगलवार की देर रात चार बच्ची खिड़की खोल कर भाग रही थी। इस मामले की जानकारी मिलने पर वहां मौजूद महिला पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया।फरार होने के क्रम में एक बच्ची गिरकर घायल हो गयी,जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया है। अधीक्षक ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों की टीम बालिका गृह में पहुंच कर मामले की जांच की। इस बीच सारण के जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि सभी फरार तीन बच्चियों को आज बरामद कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *