छपरा : बिहार में सारण जिले के मुफस्सिल और रिविलगंज थाना क्षेत्र में रविवार को पानी में डूब कर दो बच्ची को सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बुढ़िया माई मंदिर के समीप पानी भरे गड्ढे में गिर कर बनियापुर थाना क्षेत्र के धोबवल गांव निवासी विनोद प्रसाद की पुत्री नेहा (4) और स्नेहा (2) की मौत हो गई है।
वहीं, दूसरी घटना में रिविलगंज थाना क्षेत्र के नवादा गांव में कुएं में गिर कर गांव निवासी अखिलेश कुमार सिंह के पुत्र राजू कुमार सिंह (42) की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
दो बच्ची समेत तीन की डूबने से मौत
